जब खेतों में ट्रेक्टर चलते दिखाई दिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी , इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास वीडियो

Kiran Yadav
Published On:
When former Indian captain Mahendra Singh Dhoni was seen walking in the fields, shared a special video on Instagram

जब खेतों में ट्रेक्टर चलते दिखाई दिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी , इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास वीडियो : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में धोनी (MS Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 महीने बाद एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया है.

दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार या बाइक नहीं बल्कि खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं. आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी ने 8 फरवरी, 2023 को खेत जोतते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था,

“कुछ नया सीखने में अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में काफी समय लगा।”

ये भी पढ़े : IND vs AUS: पहले सत्र में जल्दी विकट खोने के बाद स्मिथ और लाबुशेन ने पारी को संभाला

बता दें कि धोनी द्वारा जनवरी 2021 में पोस्ट किया गया आखिरी वीडियो उनकी ही फॉर्म का था। इस वीडियो में उन्होंने लिखा, अगर मैं खेत जाता रहूंगा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।

बता दें कि धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा 15 अगस्त 2020 को इंस्टाग्राम में एक वीडियो के ज़रिए की थी। हालाँकि अभी भी वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं।

माना जा रहा है कि धोनी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेलेंगे। 41 साल के हो चुके धोनी इस बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। आईपीएल 2023 के लिए धोनी ने तैयारी शुरू कर दी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...