PBKS vs MI मैच में मुंबई के खिलाफ महज 28 गेंदों में 61 रन जड़ने वाले…कौन हैं पंजाब के उभरते बल्लेबाज आशुतोष शर्मा?

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs MI

गुरूवार को चंडीगढ़ में Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच खेले गए मुकाबले में PBKS को 9 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भले ही पंजाब हार गई हो, लेकिन टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी थी। इस मैच में पंजाब की तरफ से अपना पहला सीजन खेल रहे खिलाड़ी Ashutosh Sharma ने मिडिल क्रम में आकर MI के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

उन्होंने इस मुकाबले में महज 28 गेेंदों पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस मैच में पंजाब के जीत की उम्मीद आखिरी समय तक बना के रखी। हालांकि उनके अलावा कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका, जिसकी वजह से पंजाब को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आशुतोष ने इस सीजन में खूब नाम कमाया है…तो आइए जानते हैं कि आखिर वो हैं कौन?

कौन हैं Ashutosh Sharma?

बता दें कि आशुतोष शर्मा ने IPL 2024 में अबतक कई मैचों में अपनी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है, जिसकी वजह से वो फैंस के दिलों में भी बसने लगे हैं। ऐसे में सभी जानने को बेताब हैं कि आखिर आशुतोष हैं कौन और कहां से आते हैंं? तो आपको बता दें कि आशुतोष शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था, वह इंदौर में पले बढ़े हैं।

25 वर्षीय आशुतोष शर्मा महज 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट सीखने के लिए जन्मभूमि मध्यप्रदेश को छोड़ रतलाम चले आए थे। सीमित संसाधनों के बावजूद आशुतोष शर्मा ने अपने दम पर सब कुछ मैनेज करना सीखा और गुजारा करने के लिए बॉल बॉय और अंपायर के रूप में काम किया। यहां तक कि साल 2022 में आशुतोष रेलवे में चले गए और यहां वो रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने लगे।

आशुतोष शर्मा का घरेलु क्रिकेट रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा को 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में खरीदा है। आशुतोष के घरेलु क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 38.28 की औसत से 268 रन बनाए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास करियर में उनके नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक भी दर्ज है। आशुतोष शर्मा ने 7 लिस्ट-A मैचों में 56 रन बनाए हैं, जबकि 19 टी20 मैचों में उनके 575 रन शामिल हैं। वहीं इस दौरान आशुतोष ने इस दौरान 5 अर्धशतक भी लगाए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...