Team India का महान खिलाड़ी कौन… सचिन या विराट? पाकिस्तान के इस दिग्गज ने दिया तीसरे खिलाड़ी का नाम

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

Team India में समय-समय पर कई दमदार खिलाड़ियों की एंट्री होती रही है। जहां पहले Sachin Tendulkar ने क्रिकेट जगत पर राज किया था, तो वहीं अब Virat Kohli उनके ही नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने ब्लू टीम के लिए जो योगदान दिया है, उसकी गिनती नहीं की जा सकती है। साथ ही दोनों खिलाड़ी फैंस के दिलों की धड़कन रह चुके हैं।

हालांकि इसके बावजूद फैंस के मन में एक सवाल हमेशा ही रहता है कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से महान खिलाड़ी कौन है? ये सवाल समय-समय पर कई दिग्गजों के सामने आया, लेकिन सही जवाब कोई नहीं दे पाया। ऐसे में अब हाल ही में पाकिस्तान टीम के दिग्गज खिलाड़ी ने इस सवाल पर अपनी राय साझा की है। हालांकि हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने विराट या सचिन को नहीं बल्कि एक तीसरे खिलाड़ी को महान बताया है।

सचिन या विराट… कौन है महान क्रिकेटर?

आपको बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के दौरान जब पाकिस्तान टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी Junaid Khan से पूछा गया कि विराट और सचिन में से महान खिलाड़ी उनकी नजर में कौन है, तो उन्होंने जवाब देते हुए भारतीय टीम के एक तीसरे ही खिलाड़ी का नाम ले लिया। दरअसल, जुनैद खान ने जिस खिलाड़ी को महान बताया है, वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma हैं।

Junaid Khan ने इस दौरान पॉडकास्ट शो में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘मेरे हिसाब से रोहित शर्मा सबसे महान बल्लेबाज हैं। वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, काबिले तारीफ है। उनके पास सभी तरह के शॉट्स मौजूद हैं। कोई संदेह नहीं है कि कोहली ने वर्ल्ड कप में उम्दा बल्लेबाजी की है। वहीं सचिन आज के समय में बल्लेबाजी करते तो उनके नाम 100 के बजाय 150 शतक होते।’

रोहित को क्यों कहा जाता है ‘हिटमैन’?

बता दें इस दौरान जुनैद खान ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, ‘रोहित शर्मा को ‘हिटमैन’ क्यों कहा जाता है? क्योंकि उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली है। इसके अलावा उन्होंने दो-तीन डबल सेंचुरी लगाई है। सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। इसलिए मेरा मत तो उनके नाम ही जाएगा।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...