Rinku Singh को किसने बनाया स्टार फिनिशर? विस्फोटक बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

Pranjal Srivastava
Published On:
Rinku Singh

भारतीय टीम में MS Dhoni के संन्यास के बाद से ही एक फिनिशर की कमी काफी खल रही थी। हालांकि अब ये धोनी की इस कमी को एक युवा बल्लेबाज ने पूरा करना शुरू कर दिया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज Rinku Singh की, जो मौजूदा समय में बतौर फिनिशर काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

रिंकू सिंह ने एक बार नहीं बल्कि बार-बार निचले क्रम पर आकर अपने बल्ले का कमाल दिखाकर खुद को बेहतरीन फिनिशर के रुप में साबित किया है। फिनिशर के तौर पर उनकी बल्लेबाजी से महज कप्तान ही नहीं बल्कि टीम के हेड कोच भी काफी खुश हैं। गुरुवार को ही भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें रिंकू सिंह ने एक बार फिर 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी करते आए और मैच जीताकर ही वापस पवेलियन लौटे।

किसने बनाया रिंकू सिंह को स्टार फिनिशर?

दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बार फिर रिंकू सिंह ने बतौर फिनिशर भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस मैच में उन्होंने नौ गेंदों का सामना करते हुए 177.77 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 16 रन बनाए। ऐसे में मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि एक स्टार मैच फिनिशर बनना उन्होंने किससे सीखा, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए पूर्व कप्तान MS Dhoni का नाम लिया।

रिंकू सिंह ने बताया कि उन्होंने एमसस धोनी से ही मैच को खत्म करना सीखा है। उनका कहना है कि उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी से काफी कुछ सीखा है। रिंकू ने कहा कि उन्होंने धोनी से सीखा है कि कैसे मुश्किल परिस्थिति में भी शांत रहकर पारी को संवारा जा सकता है।

बता दें कि रिंकू सिंह ने इस दौरान कहा कि, “मैंने धोनी भैया से बहुत कुछ सीखा है। मैंने उन्हीं से यह गुण सीखा है कि जब मैच को आप खत्म करने की स्थिति में होते हैं तो खुद को शांत रखें। अपने जीवन में मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...