“राम मंदिर में जो जाएगा वो …”, Pakistan Team के इस दिग्गज ने राम मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान

Pranjal Srivastava
Published On:
Pakistan Team

पाकिस्तान टीम के कई पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी एक समय पर तो दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माने गए, लेकिन आजकल पाक टीम के वहीं दिग्गज खिलाड़ी अपने बेतुके बयानों को लेकर खूब चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में सिकंदर बख्त के टॉस विवाद बयान की जमकर निंदा हुई थी और अभी ये बवाल शांत हुआ नहीं था कि अब विवादित बयानों की लिस्ट में पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Javed Miandad का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल ही में राम मंदिर को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

फिर बिगड़े Javed Miandad के बोल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जावेद मियादाद पहले भी कई बार भारत के खिलाफ जहर उगल चुके हैं। एक समय पर उनके खेल की वजह से पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी उनका सम्मान किया जाता था, लेकिन आज के समय में उनके बयानों ने सब बदल दिया है। 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में भारत में बन रहे राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे सुन भारतीय फैंस उनपर भड़क गए हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Javed Miandad ने राम मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान

आपको बता दें कि हाल ही मेंं सोशल मीडिया पर जावेद साहब का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि ‘राम मंदिर में जो भी इंसान जाएगा वो मुसलमान बनकर बाहर आएगा।’ बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, बल्कि वीडियो में आगे वो कहते हैं कि, ‘मोदी साहब ने एक बहुत अच्छा काम किया है। उनके काम भारत के लिए अच्छे हैं, लेकिन उनके कामों से हमें क्या लेना देना है। उन्होंने एक मस्जिद को मंदिर में तब्दील कर दिया है। आपको नहीं मालूम कि आपने क्या किया है। फिर भी उन्हें खुशी है।’

मियांदाद के बयान पर भड़के भारतीय फैंस

बता दें कि सोशल मीडिया पर जावेद साहब का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय फैंस उनके इस बयान को सुनकर आग बबूला हो उठे हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि उन्हें जावेद मियांदाद से ऐसे किसी बयान की उम्मीद नहीं थी, तो वहीं कुछ तो रमीज रजा और मियांदाद साहब को मानसिक उपचार की नसीहत तक दे रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...