गड्ढा या फिर झपकी किस वजह से ऋषभ पंत हुए कार एक्सीडेंट का शिकार, अलग अलग बयानों के बीच की सच्चाई…

Published On:
Why did Rishabh Pant become a victim of a car accident?

किस वजह से ऋषभ पंत हुए कार एक्सीडेंट का शिकार- कार एक्सीडेंट में घायल हुए पंत फिलहाल देहरादून के मैक्स में अपना इलाज करवा रहे है।  फैंस जल्द से जड़ उनके ठीक होने की कामना कर रहे है।  इस बीच में ये हादसा कैसे हुआ इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। 

एक्सीडेंट वाले दिन यही कहा गया था की आँख लगने की वजह से ये सब काम हो गया था और गाड़ी पलट गई थी।  वही अब बताया जा रहा है की पंत को रास्ते में एक गड्ढा दिखा था। इसकी वजह से ही कार बेकाबू हो गई थी। 

दरअसल, हादसे के बाद पंत ने ही पुलिस को बताया था कि उन्हें रास्ते में झपकी आ गई थी। इस वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था। हालांकि, इसके बाद दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की टीम पंत से मिलने पहुंची और उनके अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर गड्ढा आ गया था।

इससे बचने के लिए पंत की गाड़ी बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जाकर टकरा गई।  इसी बीच उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी ने भी रविवार को घायल क्रिकेटर के परिवार से बात की।  सीएम ने भी गड्ढा वाली बात बताई। अब फैंस दुविधा में पड़ गए है की दोनों में से कौन सी बात सही है।  एक्सीडेंट के बात कुछ तस्वीरें सामने आई थी जहा पर मिट्टी जमा थी।

सड़क पर मिट्टी जमा थी और हाईवे पर गड्ढा भरा जा रहा था।  इस वजह को भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण ने नकार दिया। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है की यहाँ पर कोई गड्ढा नहीं था नहर का पानी अक्सर सड़क पर आ जाता है, जिससे हाईवे की रोड ख़राब होती है। 

यह भी पढ़े- टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कौन से पांच काम करने पड़ेंगे, एक कमजोरी भी तोड़ देगी सपना…

NHAI का कहना था कि सड़क पर जो डैमेज है, उसे ठीक किया जा रहा है, लेकिन कोई गड्ढा नहीं है। वहीं, आगे सड़क पतली हो जाती है। इससे भी दिक्कत आती है। यानी जहां पर पंत का एक्सीडेंट हुआ वह एक ब्लाइंड स्पॉट था और वहां अक्सर एक्सीडेंट की घटनाएं होती हैं।

असली बात क्या है यह सिर्फ पंत ही जानते है लेकिन फिलहाल वे कुछ महीनों के लिए बेड रेस्ट पे चले गए है। शुक्रवार को ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे।  रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई और उन्हें गंभीर चोटे आई है। 

यह भी पढ़े- चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ एडम मिल्ने भारत दौरे से बाहर

पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे और फिलहाल उनका देहरादून में इलाज चल रहा है। 25 साल के इस बल्लेबाज ने खेल के मैदान की तरह ही इस घटना में भी हिम्मत दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोडा और बाहर निकलने में कामयाब रहे। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...