IND vs AFG मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी काली पट्टी? जानें वजह

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AFG

बीती रात यानी 20 जून को भारत टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 World Cup 2024 का पहला सुपर-8 मुकाबला खेला, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की और एक बार फिर अजेय रही। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगान टीम को 47 रनों से मात दे दी। वहीं इस मैच के दौरान भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे।

ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल जरुर आया होगा कि आखिर ऐसी क्या था कल, जो भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी थी। तो आपको बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हाथ पर काली पट्टी भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की याद में बांधी थी।

इस वजह से Team India ने बांधी थी काली पट्टी

आपको बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने IND vs AFG मुकाबले में हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर शिरकत की थी, क्योंकि बीते दिन यानी गुरुवार को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनसन ने सुसाइड किया। उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगाई। बता दें कि जॉनसन की उम्र 52 वर्ष थी। कर्नाटक के गेंदबाज जॉनसन दाएं हाथ से मीडियम फास्ट बॉलिंग करते थे।

BCCI ने भी जारी किया था संदेश

बता दें कि इस मुकाबले से पहले BCCI ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की याद में टीम इंडिया आज काली पट्टी बांधेगी, जिनका गुरुवार को निधन हो गया।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...