WI vs ENG: कैरेबियाई बल्लेबाजों ने सैम करन को जमकर धोया, इंग्लिश ऑलराउंडर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Pranjal Srivastava
Published On:
WI vs ENG

रविवार को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया, जिसमें कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से हीरो रहे Shai Hope जिन्होंने नाबाद 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

वहीं दूसरी तरफ इंग्लिश टीम को हरवाने का क्रेडिट Sam Curran को जाता है, जिन्होंने दिल खोलकर रन लुटाए। सैम करन इस मुकाबले के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिनकी गेंद पर कैरेबियाई बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की और उनकी इस खराब गेंदबाजी का खामियाजा इंग्लिश टीम को चुकाना पड़ा।

England ने वेस्टइंडीज को दिया था 326 रनों का लक्ष्य

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने रनों की गति को शुरूआत से ही कम नहीं होने दिया। ओपनिंग से लेकर मीडिल ऑर्डर तक बल्लेबाजों ने सूझ भरी बल्लेबाजी की और Harry Brook ने 72 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली। ऐसे में 50 ओवर में इंग्लिश टीम 325 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। इस दौरान Sam Curran ने भी 25 गेंदों पर 38 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

महज 2 रनों से सेंचुरी लगाने से चूके Sam Curran

बता दें कि इसके जवाब में कैरेबियाई टीम ने भी शुरूआत से ही अटैकिंग पारी खेलना शुरू किया और सैम करन उनका पहला और सबसे पसंदीदा टारगेट बने। इस मैच के दौरान Sam Curran ने 9.5 ओवर में 98 रन लुटाए। ऐसे में वो रनों की सेंचुरी लुटाने से महज 2 रन से चूक गए। इसके साथ ही अब सैम करन वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए है।

वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज की पारी को धमाकेदार शुरूआत करते हुए ओपनिंग से ही Alick Athanaze ने 65 गेंदों में 9 चौके-2 छक्कों की मदद से 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं इसके बाद Shai Hope ने 83 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 109 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही Romario Shepherd ने भी महज 28 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...