IND vs AUS Final मैच में गिल खेल पाएंगे या नहीं, रिटायर्ड हर्ट होने के बाद फिट हुए या नहीं स्टार बल्लेबाज, जानें ताजा अपडेट

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS Final

विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाना है। इस मकुाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं और फैंस भी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस मैच को देखने के लिए देश-विदेश से फैंस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। हालांकि इस बीच भारतीय फैंस को एक चिंता बहुत सता रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकबाले में रिटायर्ड हर्ट होने वाले स्टार ओपनर Shubman Gill ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

IND vs NZ सेमीफाइनल मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए थे Shubman Gill

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मैच के दौरान गिल भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma के साथ ओपनिंग करने आए थे। इस दौरान उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दी और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भी वो Virat Kohli संग रन जोड़ते गए। हालांकि 76 के स्कोर पर खेल रहे गिल के पैर में अचानक काफी तेज क्रैंप आया, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

गौरतलब है कि अगर गिल के पैर में क्रैंप नहीं आया होता तो, कीवी टीम के खिलाफ उनके बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिल सकती थी। हालांकि इसके बाद मैच के आखिरी ओवर में गिल फिर से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर वापस आए थे, लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से महज 4 रन निकले और उन्होंने इस मैच में 80 रनों का अहम योगदान दिया था।

फाइनल मैच में गिल खेलेंगे या नहीं?

बता दें कि इस मैच के दौरान गिल वापस मैदान पर आए तो जरुर थे, लेकिन वो पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में अब ये सवाल खड़ा होना लाजमी है कि फाइनल मैच तक गिल पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। तो आपको बता दें कि अभी तक रोहित शर्मा या फिर बीसीसीआई की ओर से गिल की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में ये माना जा सकता है कि गिल अपने क्रैंप से रिकवर कर चुके हैं। साथ ही गिल ने मैच के बाद एक प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान खुद भी कहा था कि, मैं फाइनल तक ठीक हो जाऊंगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलूंगा। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...