IND vs SL: क्या Asia Cup 2023 के फाइनल में भी बारिश डालेगी खलल, जानें Weather Report

Ankit Singh
Published On:
Asia Cup 2023

Asia Cup 2023 का फाइनल मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। ये मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जो दोपहर 2: 30 मिनट पर टॉस के साथ शुरू होगा। वहीं 3:00 बजे से दोनों टीमों की भिड़त शुरू होगी। हालांकि कोलंबो में अबतक इस टूर्नामेंट के बीच बारिश ने लगभग हर मैच में खलल डाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज क्या कहता है कोलंबो का Weather Report

ये भी पढ़े: वाटरबॉय बनकर भी Virat Kohli ने जीता फैंस का दिल, एक्टिंग देख दर्शक भी नहीं कंट्रोल कर पाए अपनी हंसी, Watch Video!

IND vs SL मैच में आज भी है बारिश की संभावना

आपको बता दें कि कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पहले भी बारिश के कारण कई मुकाबलों में देरी हो चुकी है, तो कई मुकाबलों को पूरी तरह रद्द करना पड़ा है। ऐसे में आज भी मौसम का मिजाज गड़बड़ ही लग रहा है। दरअसल, कोलंबो में आज भी 90 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में ये खबर क्रिकेटप्रेमियों के लिए निराशाजनक हो सकती है।

ये भी पढ़े: Virat Kohli: “इनके जैसा कोई नहीं”, जडेजा ने किया इशारा, Virat Kohli ने दिखाए डांस मूव्स, Watch Video!

बारिश हुई तो Reserve Day पर शुरू होगा मुकाबला

गौरतलब है कि बारिश के बदलते मिजाज के कारण इससे पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में रिजर्व डे रखा गया था और रिजर्व डे पर ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में एंट्री की थी। ऐसे में Asia Cup 2023 के फाइनल मैच के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है, जिसके तहत अगर भारत और श्रीलंका के बीच ये मुकाबला यदि आज पूरा नहीं हो पाता तो इस कल यानी 18 सितंबर को वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां पर मैच रुका होगा।

ये भी पढ़े: Viral Video : भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे मैच में फैंस के बीच हुई लड़ाई वीडियो हुआ वायरल

Team India के पास 5 साल का सूखा समाप्त करने का सुनहरा मौका

आपको बता दें कि भारतीय टीम के पास आज के मैच से 5 साल का सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2018 में Asia Cup खिताब अपने नाम किया था। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका इस खिताब के लिए डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वहीं बात करें तो दोनों टीमें एशिया कप फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है, जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...