क्या भारतीय टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी ? पीसीबी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के ऊपर साधा निशाना

Kiran Yadav
Published On:
Will the Indian team not come to Pakistan to play the 2025 Champions Trophy? PCB targets the Indian Cricket Board

क्या भारतीय टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी ? पीसीबी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के ऊपर साधा निशाना : हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में नियुक्त किये गए नए चेयरमैन नजम सेठी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया दी हैं। भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है और पीसीबी इससे बिल्कुल भी खुश नहीं है। उनका कहना है कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आ रहा है तो क्या वह 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं आएंगे?

दरअसल बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कुछ समय पहले कहा था कि भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा. इसके बाद पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा काफी नाराज हो गए और उन्होंने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी दे डाली. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि वो भारत के बिना भी एशिया कप कराएंगे.

ये भी पढ़े : BCCI vs PCB: Jai Shah ने किया एशियाई क्रिकेट का कैलेंडर जारी, PCB अध्यक्ष Nazam Sethi बोले- यह एकतरफा है

वहीं, पीसीबी के नए अध्यक्ष नजम सेठी ने भी भारत की आलोचना की है। स्पोर्ट्स तक पर दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,

अगर आप पाकिस्तान नहीं आएंगे और कहेंगे कि भारत आ जाइए तो यह कैसा मानक है। मेरा मानना है कि राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए। बीसीसीआई एक स्वतंत्र संस्था है लेकिन हमारा पीसीबी सरकार से जुड़ा हुआ है। इसलिए हमें सरकार से ज्यादा अनुमति लेनी पड़ती है लेकिन बीसीसीआई एक निजी संस्था है और इसलिए इस तरह की राजनीति की जरूरत नहीं है।

इससे पहले जय शाह ने एक बयान दिया था जिससे पूर्व चेयरमैन रमीज राजा बिल्कुल भी खुश नहीं थे. एक तरफ आप चाहते हैं कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आए और दूसरी तरफ आप कहते हैं कि हम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाना चाहते। कल जब पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी होगी, तब भी क्या तुम उसमें नहीं खेलोगे?

गौरतलब हैं जब से बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने से मन किया तब से इन दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव का माहौल हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...