क्या इस संयोग से भारतीय टीम ही जीतेगी वर्ल्ड कप ? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Kiran Yadav
Published On:
Will the Indian team win the World Cup by this coincidence? You will also be surprised to know the reason

क्या इस संयोग से भारतीय टीम ही जीतेगी वर्ल्ड कप ? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन इस बार वर्ल्ड कप सिर्फ भारत ही जीतेगा। ये दावा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि एक इत्तेफाक हो रहा है जो टीम इंडिया को विजेता बना देगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रविवार को पर्थ में खेले गए दक्षिण अफ्रीका और भारत के मैच का हाल देख लेते हैं। इस मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा । यह मैच रविवार (30 अक्टूबर) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

टीम इंडिया दूसरी बार जीत सकती है वर्ल्ड कप

टीम इंडिया की हार से भारतीय फैंस भले ही निराश हों, लेकिन इस हार में कुछ ऐसा छिपा है जो आपको खुश कर देगा। अगर यह संयोग सही निकला तो भारतीय टीम 2007 के बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा सकती है। यानी 15 साल का सूखा खत्म हो सकता है।

क्या है वो खास संयोग?

दरअसल, टीम इंडिया की इस वर्ल्ड में पहली हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई टीम ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप की कहानी दोहराई है। 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनने में सफल रही थी। इतिहास के पन्ने पलटें तो 2011 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी, उसके बाद भारत एक भी मैच नहीं हारा था। इसके अलावा 2011 वनडे वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था और 2022 टी 20 विश्वकप में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को मात दी है।

ये भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस का बयान, “सूर्यकुमार यादव को बांधना मुश्किल है”

2 गेंदों का अद्भुत संयोग

2011 विश्व कप में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 50 ओवर के विश्व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 297 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अफ्रीकी टीम ने 2 गेंद शेष रहते कुल 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। . इस बार भी साउथ अफ्रीका ने 2 गेंद शेष रहते टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है यानी 2011 वर्ल्ड कप का संयोग एक बार फिर बन गया है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया फिर से वर्ल्ड कप चैंपियन बनने जा रही है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...