Most Centuries : मेग लैनिंग का 17 शतक का रिकॉर्ड – लेकिन तेजी से पीछे छोड़ रही हैं स्मृति मंधाना

Atul Kumar
Published On:
Most Centuries

Most Centuries – महिला क्रिकेट में इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग, जिन्होंने अपने करियर में कुल 17 इंटरनेशनल शतक जड़े। वहीं भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना तेजी से इस रेस में आगे बढ़ रही हैं और अब दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी हैं।

मेग लैनिंग – महिला क्रिकेट की शतक सम्राट

मेग लैनिंग के नाम महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 इंटरनेशनल सेंचुरी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 103 वनडे में 15 और 132 टी20I में दो शतक लगाए। हालांकि 6 टेस्ट मैच खेलने के बावजूद वह वहां कोई सैकड़ा नहीं बना सकीं।

स्मृति मंधाना – भारत की शतक मशीन

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब तक कुल 15 इंटरनेशनल शतक लगा चुकी हैं। इनमें 7 टेस्ट में 2, 107 वनडे में 12 और 153 टी20I में एक शतक शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर 2025 को दूसरा वनडे शतक जड़ने के बाद वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गईं।

सूजी बेट्स – न्यूजीलैंड की भरोसेमंद ऑलराउंडर

न्यूजीलैंड की धाकड़ बल्लेबाज सूजी बेट्स ने अपने करियर में 14 इंटरनेशनल शतक बनाए हैं। इनमें 171 वनडे में 13 और 177 टी20I में एक शतक शामिल है। उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला।

टैमी ब्यूमोंट – इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी

इंग्लैंड की बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने भी कुल 14 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं। उनके नाम 11 टेस्ट में एक, 132 वनडे में 12 और 109 टी20I में एक शतक दर्ज है।

चार्लोट एडवर्ड्स – इंग्लैंड की पूर्व कप्तान

इस सूची में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड की दिग्गज चार्लोट एडवर्ड्स हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 13 इंटरनेशनल शतक बनाए। इनमें 23 टेस्ट में 4 और 191 वनडे में 9 शतक शामिल हैं, जबकि 95 टी20I में वह एक भी शतक नहीं लगा सकीं।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक (TOP-5)

खिलाड़ीदेशटेस्ट शतकवनडे शतकटी20 शतककुल शतक
मेग लैनिंगऑस्ट्रेलिया015217
स्मृति मंधानाभारत212115
सूजी बेट्सन्यूजीलैंड013114
टैमी ब्यूमोंटइंग्लैंड112114
चार्लोट एडवर्ड्सइंग्लैंड49013
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...