GGW vs RCBW Pitch Report: दिल्ली में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना करेगी गुजरात जायंट्स, जानें पिच रिपोर्ट

Pranjal Srivastava
Published On:
GGW vs RCBW Pitch Report

WPL 2024 का 13वां मुकाबला आज बुधवार यानी 6 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के इरादे से ही मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में जाहिर तौर पर ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

बता दें कि इस मैच में फिलहाल RCBW का पलड़ा काफी भारी लग रहा है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में अबतक RCBW ने कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत 2 हार और 6 अंक के साथ फिलहाल दूसरे नंबर पर विराजमान है। वहीं दूसरी तरफ GGW की बात करें तो अबतक खेले गए 4 मुकाबलों में गुजरात एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

ऐसे में आज इस मैच से GGW अपनी जीत की शुरूआत करना जरुर चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ RCBW की टीम अपनी जीत के लय को बरकरार रखते हुए नंबर 1 पोजीशन पर चढना चाहेगी। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं दिल्ली की पिच रिपोर्ट के बारे में –

GGW vs RCBW Pitch Report: कैसी है दिल्ली की पिच?

बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काफी धीमी पिच मानी जाती है, जिसपर गेंदबाजों को फायदा मिलता था। हालांकि वनडे विश्व कप 2023 के दौरान से ही इस पिच पर बदलाव देखा गया और ये पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकुल नजर आई। ऐसे में उस दौरान इस पिच पर खेले गए कई मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे थे।

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आज का ये मुकाबला भी एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। आपको बता दें कि अबतक इस पिच पर कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 5 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और 9 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस मुकाबले में भी दोनों टीमें टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना ही चाहेंगी।

रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू की स्कवॉड

सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, केट क्रॉस, नादिन डी क्लार्क, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, श्रेयंका पाटिल।

गुजरात जायंट्स की स्कवॉड

बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, वेदा कृष्णमूर्ति, एशले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, मेघना सिंह, सयाली सतघरे, दयालन हेमलता, मन्नत कश्यप, ली ताहुहु, स्नेह राणा, हरलीन देयोल। शबनम एमडी शकील, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिता

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...