“आप सभी ने पहले ही भारत को विश्व कप का विजेता बना दिया”, Wasim Akram ने विश्व कप में भारत की हार के लिए टेलीविजन और सोशल मीडिया को बताया जिम्मेदार

Pranjal Srivastava
Published On:
Wasim Akram

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की हार करोड़ों फैंस के लिए एक हार्टब्रेक के समान, जिससे चाहकर भी वो उभर नहीं पा रहे हैं। टूर्नामेंट समाप्त हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसकी चर्चा अभी भी जारी है। इस टूर्नामेंट में लगातार 10 जीत के बाद तो फैंस ने Team India को पहले ही विश्व चैंपियन मान लिया था। यहां तक कि फैंस के साथ क्रिकेट जगत के दिग्गजों का भी यही मानना था। हालांकि फाइनल में सबके सपने टूट गए।

भारतीय टीम की हार के बाद से ही कई एक्सपर्ट भारतीय टीम की गलतियां गिनवाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में Pakistan Team के पूर्व कप्तान Wasim Akram ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम की हार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम की हार के लिए टेलीविजन और सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है।

Wasim Akram ने सोशल मीडिया और टेलीविजन को ठहराया गलत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम की विश्व कप 2023 के फाइनल में हार पर बात करते हुए पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान Wasim Akram ने कहा कि, “भारतीय टीम से बहुत अधिक उम्मीदें होना स्वाभाविक था और सोशल मीडिया और टेलीविजन पर उन्हें चैंपियन घोषित करना गलत था। मैं समझ सकता हूं कि एक राष्ट्र के रूप में इससे उबरना कठिन होगा क्योंकि आपकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला।”

वसीम अकरम ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “उन्होंने लगातार 10 मैच जीते। लेकिन टेलीविजन, सोशल मीडिया, प्रशंसक… आप सभी ने पहले ही भारत को विश्व कप का विजेता बना दिया। आप भी अपनी गलती स्वीकार करते हैं, मुझे खेद है। आपने लोगों की आशा बढ़ा दी क्योंकि वे इतना अच्छा खेल रहे थे। यह पूरी तरह से आपकी गलती नहीं है। वे बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे। लेकिन ऐसा हुआ सिर्फ एक खराब खेल के लिए जिसका श्रेय ऑस्ट्रेलिया को जाता है।”

वसीम अकरम ने बताया फाइनल में भारत की हार का कारण

बता दें कि इस दौरान वसीम अकरम ने भारत की हार के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम की रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने बीच के ओवरों में सूजबूझ भरी गेंदबाजी की और इसी का नतीजा है कि फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम की जीत हुई। गौरतलब है कि लीग स्टेज और सेमीफाइनल तक अजेय रहने के बावजूद भारतीय टीम को 6 विकेट से फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...