“दिल के दर्द से आपको जूझना पड़ता है…”, Faf Du Plessis ने विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया की हार पर कही दिल छू लेने वाली बात

Ankit Singh
Published On:
Faf Du Plessis

ODI वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मिली हार को भारतीय टीम अबतक भुला नहीं पाई है। ये हार इतनी ज्यादा बड़ा शायद इसलिए थी, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान ब्लू टीम अजेय रही थी और 10 मुकाबले लगातार जीतने के बावजूद उन्हें फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जो फैंस ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के लिए भी काफी ज्यादा हार्टब्रेकिंग था।

इस हार के बाद फैंस सहित कई दिग्गजों ने टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें फिर लड़ने की ताकत दी। इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान Faf Du Plessis ने भी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में हार को लेकर एक बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने ब्लू टीम के खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हुए कहा है कि, “दिल के दर्द से आपको जूझना पड़ता है उसमें थोड़ा समय लगता है।”

Faf Du Plessis ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान Faf Du Plessis ने भारतीय टीम की हार को लेकर बात की है और कहा है कि, “यह एक बड़ी चुनौती है। मुझे एक क्रिकेटर के रूप में इसी तरह के अनुभव से गुजरना याद है जब हम 2015 विश्व कप के उतार-चढ़ाव से गुजरे थे। जिस दिल के दर्द से आपको जूझना पड़ता है उसमें थोड़ा समय लगता है।”

डू प्लेसिस ने आगे कहा कि, “यह कुछ-कुछ ऐसा ही है जैसा एक प्रेमिका के साथ रिश्ता टूटने के बाद होता है। आप इसे तुरंत खत्म नहीं कर सकते। भारत ने इस विश्व कप में जिस तरह से खेला, वह बहुत अद्भुत था। वे भी इसी तरह महसूस कर रहे होंगे और उनका भी दिल टूट है। इसमें थोड़ा समय लगेगा और समय सब कुछ ठीक कर देगा।”

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है Team India

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के मिशन की शुरुआत Suryakumar Yadav की अगुवाई में 10 दिसंबर से टी20 सीरीज के साथ शुरू होनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैच खेले जाएंगे, जो 14 दिसंबर तक चलेगा।

वहीं इसके बाद KL Rahul की अगुवाई वाली टीम 17 से 21 दिसंबर के बीच 3 वनडे मैचों का मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा अंत में Rohit Sharma की अगुवाई में 26-30 दिसंबर तक पहला टेस्ट, जबकि 3 से 7 जनवरी के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Kohli
|

Kohli : Virat Kohli की सलाह नहीं भूले Jordan Cox, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले RCB के पूर्व साथी ने खोला राज

Kohli – इंग्लैंड को 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ...

Pant
|

Pant : Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने; Adam Gilchrist का रिकॉर्ड तोड़ा

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा ...

R Ashwin
|

R Ashwin : R Ashwin ने Sanjay Manjrekar की आलोचना को बनाया अपनी ताकत, बोले- ‘आर्टिकल मेरे लिए गुरु की तरह आया और जिंदगी बदल दी’

R Ashwin – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा ...

India vs Sri Lanka
|

India vs Sri Lanka : गॉल टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को अपनानी होगी आक्रामक रणनीति, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

India vs Sri Lanka – गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति ...

Pujara
|

Pujara : Cheteshwar Pujara की Blind Ranking ने चौंकाया, Joe Root नंबर-1; Shubman Gill दूसरे तो Yashasvi Jaiswal पांचवें

Pujara – भारत के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर के छह प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की है। इस ...

Australia
|

Australia : 9 विकेट की हार के बाद बड़ा फैसला, Jake Weatherald टीम से बाहर; Matt Renshaw की वापसी

Australia – ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डार्विन ...