यूएई की इंटरनेशनल लीग टी-20 में खेलेंगे युसूफ पठान

Kiran Yadav
Published On:
Yusuf Pathan will play in UAE International League T20

यूएई की इंटरनेशनल लीग टी-20 में खेलेंगे युसूफ पठान : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और पावर हिटर युसूफ पठान यूएई की नई इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के पहले सीजन में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

इसके अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की सहायक कंपनी दुबई कैपिटल्स ने लीग के पहले सीजन के लिए यूसुफ पठान से पहले वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल, श्रीलंकाई टीम के कप्तान दाशुन शनाका और अफगानिस्तान टीम के हजरतुल्ला जजाई और मुजीब उर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है।

हालांकि, इस यूएई लीग में दुबई कैपिटल्स के लिए खेलने का उनका फैसला कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। बता दें कि पठान ने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस वजह से वह दुनिया की किसी भी लीग में हिस्सा ले सकते है।

ये भी पढ़े : बॉक्सिंग डे टेस्ट में खास अंदाज में दी जायेगी शेन वार्न को श्रद्धांजलि

युसूफ पठान ने भारत के लिए साल 2007 से 2012 के बीच 57 वनडे और 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले ,जिसमें उन्होंने क्रमश: 810 और 236 रन बनाने के अलावा 33 और 13 विकेट भी लिए हैं। युसूफ पठान दो बार IPL चैंपियन रह चुके हैं.

पहली बार राजस्थान रॉयल्स (2008) और दूसरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स (2014) के लिए उन्होंने आईपीएल का ख़िताब जीता. आईपीएल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक (37 गेंद पर) लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

आपको बता दे यूएई की इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) का पहला सीजन जनवरी 2023 में खेला जाएगा। इस लीग के पहले सीजन में कुल 34 मैच दुबई, अबू धाबी और शारजाह के मैदान पर खेले जाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...