2011 वर्ल्ड कप जीत के धोनी नहीं बल्कि ज़हीर खान है असली हीरो , पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Zaheer Khan is not the real hero of 2011 World Cup victory, former captain Gautam Gambhir gave a big statement

2011 वर्ल्ड कप जीत के धोनी नहीं बल्कि ज़हीर खान है असली हीरो , पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए 2011 विश्वकप के फाइनल को भला कौन भूल सकता है। 2 अप्रैल 2011 को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने श्रीलंका को में 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद दूसरा विश्वकप अपने नाम किया था।

इस मैच में एमएस धोनी के बल्ले से विजयी छक्का निकला था, जिसके बाद उन्हें इस जीत का रीयल हीरो माना जाता है। लेकिन हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने साल 2011 वर्ल्ड कप की जीत का रीयल हीरो धोनी को नहीं बल्कि ज़हीर खान को बताया है। गंभीर का मानना है की धोनी के अलावा ज़हीर की गेंदबाज़ी ने भी भारत को विश्व कप जीताने में अहम रोल अदा किया था।

ये भी पढ़े : बारिश और ख़राब रौशनी के चलते ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेल जल्दी हुआ समाप्त , लैबुशेन और ख्वाजा ने खेली अर्धशतकीय पारी

ज़हीर खान ने भी 2011 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई – गंभीर

2011 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का रीयल हीरो महेंद्र सिंह धोनी को माना जाता है, लेकिन हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने धोनी को नहीं बल्कि जहीर खान को उस जीत का रीयल हीरो बताया।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा कि,

“लोग एमएस धोनी के विजयी छक्के के बारे में बात करते हैं, मेरे पास उस खेल में 97 रन थे, लेकिन वह जहीर खान थे जिन्होंने विश्व कप फाइनल के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्ष को 274 पर रोक दिया।”

बता दें कि साल 2011 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा गौतम गंभीर और जहीर खान का इस जीत में अहम योगदान रहा था। गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी, तो वहीं जहीर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 3 मेडन ओवर समेत 60 रन देकर दो विकट झटके थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...