उमरान मलिक के वनडे डेब्यू को लेकर जहीर खान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Zaheer Khan reacts to Umran Malik's ODI debut

उमरान मलिक के वनडे डेब्यू को लेकर जहीर खान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा खिलाड़ी उमरान मलिक के वनडे डेब्यू पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जहीर खान के मुताबिक उमर मलिक ने विकेट लेने का जज्बा दिखाया लेकिन उन्हें और परिपक्व होना होगा.

ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला गया था और इस मैच में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को मौका दिया गया था। उमरान मलिक पहले वनडे की अंतिम एकादश का हिस्सा थे और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की थी। उमरान मलिक ने निर्धारित 10 ओवर में 66 रन देकर दो विकेट लिए।

सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की और हर कोई इससे प्रभावित हुआ। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में भी 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की।

ये भी पढ़े : विराट कोहली को आई पाकिस्तान मैच की याद, इंस्टाग्राम पर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

डेब्यू में उमरान मलिक ने अच्छी शुरुआत की – जहीर खान

जहीन खान ने युवा गेंदबाज के कौशल की तारीफ की। प्राइम वीडियो पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

“उमरान मलिक ने बहुत अच्छी शुरुआत की। हर कोई उसकी रफ्तार की बात कर रहा था और यही उसका मजबूत पक्ष है। उन्होंने केवल इसी पर भरोसा किया। उन्होंने निश्चित रूप से दूसरे हाफ में कुछ गलतियां की और उन चीजों को सीखना होगा लेकिन अभी उनके लिए इस स्तर पर यह केवल पहला गेम था। उन्हें मैदान पर जाना चाहिए और अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। मेरे हिसाब से उनका डेब्यू अच्छा था। “

बात अगर उमरान मलिक की करें तो वह अपनी तेज रफ्तार गेंदों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में भी चुना गया था। सभी का मानना ​​था कि उमरान मलिक को टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब उन्हें खेलने का मौका मिल रहा है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...