SL vs PAK: बारिश ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, मैच से पहले ही कोलंबो में तेज बारिश शुरू 

Pranjal Srivastava
Published On:
SL vs PAK

आज 14 सितंबर यानी गुरुवार Asia Cup 2023 के लिए एक बेहद खास दिन साबित होने वाला है, क्योंकि आज SL vs PAK के मैच में हमें एशिया कप 2023 की दूसरी फाइनलिस्ट टीम का पता चल जाएगा। Sri Lanka और Pakistan के बीच ये मुकाबला एक नॉकआउट मुकाबला होने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम India के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम का पत्ता इस टूर्नामेंट से कट जाएगा।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023 के बीच ICC ODI Batting Rankings में हुआ बड़ा उलटफेर, Shubman Gill ने मारी लंबी छलांग, Rohit-Virat को भी हुआ फायदा

हालांकि इस बीच बारिश ने पाकिस्तान टीम की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अगर बारिश नहीं रूकती और मैच रद्द हो जाता है तो Pakistan इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि Sri Lanka फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

ये भी पढ़े: Asia Cup 2023 में Team India ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका को 41 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय पलटन

कोलंबो में टॉस से पहले शुरू हुई तेज बारिश

आपको बता दें कि SL vs PAK मैच से पहले ही बारिश ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, टॉस होने से पहले ही कोलंबो में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिसके कारण टॉस में देरी का ऐलान किया गया है। ऐसे में जहां एक तरफ श्रीलंका के खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी दिख रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की चिंता बढ़ा गई है, क्योंकि इस मैच के रद्द होने से श्रीलंका का कुछ नहीं जाएगा, लेकिन पाकिस्तान का कुछ बचेगा भी नहीं।

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ SL vs PAK मैच तो पाकिस्तान होगी बाहर

आपको बता दें कि आज के मैच में वैसे तो जीतने वाली टीम सीधे ही Team India के साथ फाइनल में मुकाबला खेलेगी। हालांकि इस बीच अगर बारिश मैच में खलल डालती है और मुकाबला रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, क्योंकि मैच रद्द होने पर Sri Lanka सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, जबकि पाकिस्तान बाहर हो जाएगी।

ये भी पढ़े: श्रीलंका में भी दिखा Virat Kohli का क्रेज, क्रिकेटर की फीमेल फैन ने दिया खास तोहफा, Watch Video!

Sri Lanka की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (WK), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (C), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

Pakistan की संभावित प्लेइंग इलेवन

फखर जमान, बाबर आजम (C), इमाम-उल-हक, आगा सलमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (WK), शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...