क्या ENG vs NZ ओपनर मैच में भी बारिश बनेगी आफत? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

Ankit Singh
Updated On:
ENG vs NZ

भारत में आयोजित World Cup 2023 का आगाज आज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस कड़ी में इस मेगाटूर्नामेंट के पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन England और 2019 विश्व कप की रनर अप टीम रही New Zealand के बीच होने वाला है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि साल 2019 में विश्व कप की जहां पर समाप्ति हुई थी, विश्व कप 2023 की शुरुआत वहीं से हो रही है।

ये मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें वहां पहुंच चुकी हैं। फैंस भी इस मैच को लाइव देखने के लिए बेहद बेताब हैं। हालांकि इस ओपनर मैच से पहले फैंस को एक बड़ी चिंता भी सता रही है और फैंस की वो चिंता है बारिश। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आज अहमदाबाद में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल –

क्या ENG vs NZ मैच पर भी रहेगा बारिश का साया?

गौरतलब है कि विश्व कप 2023 से पहले सभी टीमों के अभ्यास के लिए वॉर्म अप मैचों का आयोजन किया गया था, लेकिन इस दौरान ज्यादातर टीमें बारिश और मौसम के खलल के कारण अपना वॉर्म अप मैच खेल तक नही पाई। इसके साथ ही फैंस भी विश्व कप के महामुकाबलों से पहले सभी टीमों की ताकत और कमजोरियों का जायजा लेना चाहते थे, लेकिन बारिश के कारण ये मुमकिन ना हो सका।

अहमदाबाद में गुरुवार को साफ रहेगा मौसम – मौसम विभाग

ऐसे में आज होने वाले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले फैंस को ये चिंता सता रही है कि कही इस मुकाबले में भी बारिश का साया तो नहीं रहेगा, कही बारिश इस मुकाबले का भी मजा किरकिरा तो नहीं कर देगी। तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में कल काफी अच्छा मौसम रहने वाला है। ऐसे में फैंस पूरी तरह से इस मैच का मजा ले सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...