ENG vs NZ ओपनर मैच में फीका दिखा फैंस का क्रेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खाली पड़े स्टेडियम की तस्वीरें

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs NZ

आज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से World Cup 2023 की शुरूआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का ओपनर मैच साल 2019 विश्व कप की चैंपियन टीम England और रनरअप New Zealand के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जा रहा है।

इस मुकाबले से पहले तक सभी को उम्मीदें थीं कि फैंस के बीच विश्व कप ओपनर मैच को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, आज के दिन स्टेडियम की तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। बता दें कि विश्व कप 2023 के ओपनर मैच के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम लगभग पूरी तरह खाली नजर आया।

ENG vs NZ मैच के दौरान खाली पड़ा स्टेडियम

आपको बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम लगभग पूरी तरह खाली नजर आया। खास बात तो यह है कि ऐसा तब हुआ, जब इस मैच के टिकटों की कीमत 1000 रुपए से भी कम कर दी गई थी। साथ ही खेल के दौरान भी टिकट की ब्रिकी चालू रखी गई। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद भी ओपनर मुकाबले में दर्शक नजर नहीं आए।

ओपनिंग सेरेमनी हो सकती है वजह

बता दें कि ओपनर मैच के दौरान खाली पड़े स्टेडियम के पीछे की एक वजह ओपनिंग सेेरेमनी का ना होना भी हो सकता है। गौरतलब है कि विश्व कप से पहले खबरें उड़ी थीं कि विश्व कप 2023 का आगाज धमाकेदार ओपनिंग सेेरेमनी के साथ होगा, जिसमें दिग्गज सितारों और आतिशबाजियों के साथ लेजर शो भी देखने को मिलेगा।

इस खबर के बाद फैंस ओपनिंग सेरेमनी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और इस बात ने शायद फैंस को काफी निराश कर दिया है।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो बता दें कि इस मैच में New Zealand ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके तहत बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की तरफ से शानदार शुरुआत देखने को मिली है। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 30.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। इस दौरान Jos Buttler और Joe Root मैदान पर टिके हुए हैं। इस दौरान जो रुट ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...