Shubman Gill: IND vs AUS मैच से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, डेंगू की चपेट में आए शुभमन गिल

Ankit Singh
Published On:
Shubman Gill

World Cup 2023 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हो चुका है। इस टूर्नामेंट में Team India को अपना पहला मकुाबला 8 अक्टूबर को Australia के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। हालांकि इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है।

दरअसल, टीम के युवा बल्लेबाज Shubman Gill को चेन्नई पहुंचते ही डेंगू हो गया है। ऐसे में रविवार को IND vs AUS मैच में उनका खेल पाना मुश्किल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के दौरान अपने ओपनर मैच में ही बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि जाहिर सी बात है कि Shubman Gill टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

डेंगू के कारण Shubman Gill का IND vs AUS मैच में खेल पाना मुश्किल!

आपको बता दें कि IND vs AUS मैच से पहले ही शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में ये खबर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। कहा जा रहा है कि अगर गिल मैच से पहले तक पूरी तरह फिट नहीं हुए तो मैच में उनका खेल पाना मुश्किल है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका शुक्रवार को मेडिकल टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद ही भारतीय स्टार के खेलने पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं Shubman Gill

गौरतलब है कि शुभमन गिल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। विश्व कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज में गिल को 2 मैचों में शामिल किया गया था, जिसमें उन्होंने पहले वनडे में 74 जबकि दूसरे वनडे में कंगारूओं के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। ऐसे में IND vs AUS मैच में वो एक अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

वहीं इससे पहले भी Asia Cup 2023 में भी गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़कर दुनिया के सामने अपनी ताकत का नमूना पेश किया था। ऐसे में उम्मीद यही है कि शुभमन गिल जल्दी से फिट होकर टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टक्कर लें। अगर ऐसा नहीं होता है, तो भारतीय टीम को गिल की अनुपस्थिति में मैच को संभालना होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...