IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 149 बार हो चुकी है भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS Head-To-Head

Team India के World Cup 2023 के आगाज से बाद पहला मुकाबला कल रविवार यानी 8 अक्टूबर को खेलना है। ये इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला होगा, जो कल चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। गौरतलब है कि दोनों ही टीमें के लिए विश्व कप में ये पहला मुकाबला होगा। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी।

इस मैच में भारतीय टीम की कमान Rohit Sharma संभालेंगे, जबकि कंगारू टीम की कप्तानी का जिम्मा Patt Cummins के कंधों पर होगा। दोनों टीमें अपने आप में दुनिया के सबसे बेहतरीन टीमों की लिस्ट में आती हैं। ऐसे में दोनों में से किसी टीम को भी हल्के में नहीं आंका जा सकता है। तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि हेड-टू-हेड मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है?

IND vs AUS Head-To-Head : हेड-टू-हेड मुकाबले में किसका पलड़ा है भारी?

आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे में अब तक 149 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से 56 मैचों में भारत ने बाजी मारी है, जबकि 83 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। घरेलु मैदान की बात करें तो भारत में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 38 मैच ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं।

वहीं बात करें अगर न्यूट्रल वेन्यू की तो न्पयूट्रल वेन्यू पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 26 वनडे में से भारत ने 10 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं। ऐसे में इन आंकडो़ं से ये साफ जाहिर होता है कि ऑस्ट्रेलिया के हराना भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। ऐसे में इस मैच के लिए Rohit Sharma को खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

World Cup 2023 के लिए भारत की प्लेइंग स्क्वाड

रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या (VC), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...