SA vs SL: श्रीलंका के खिलाफ चला दक्षिण अफ्रीका का डबल धमाका, डी कॉक और वैन डर डूसेन ने जड़ा शतक

Ankit Singh
Published On:
SA VS SL

आज शनिवार यानी 7 सितंबर को World Cup 2023 के चौथे मुकाबले के रुप में South Africa और Sri Lanka की भिड़ंत हो रही है। ये मैच दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि ये फैसला कही ना कही लंका टीम पर ही भारी पड़ता नजर आया।

दरअसल, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका का डबल धमाका चल गया है और मैच की शुरूआत से ही Quinton De Kock और Rassie Van Der Dussen ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने ही शानदार शतक जड़ दिया। दोनों की इस बेहतरीन पारी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका एक विशाल स्कोर की तरफ जाती नजर आ रही है।

Quinton De Kock और Rassie Van Der Dussen ने जड़ा शतक

आपको बता दें कि इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका शुरुआत में ही लग गया। दरअसल, कप्तान Temba Bavuma महज 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद Quinton De Kock और Rassie Van Der Dussen ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभालने का जिम्मा लिया और श्रीलंका के गेंदबाजों की दमदार धुनाई करते हुए दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया।

इस दौरान जहां De Kock ने 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली, तो वहीं दूसरी तरफ वैन डर डूसेन ने 110 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। दोनों ही बल्लेबाज भले ही शतक बनाते ही आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इस दौरान दोनों ने ही साउथ अफ्रीका की पारी को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया।

विशाल स्कोर की तरफ बढ़ती नजर आ रही है दक्षिण अफ्रीका की पारी

बता दें कि इस मैच में डी कॉक और वैन डर डूसेन के भले ही शतक लगाने के बाद पवेलियन वापस लौट गए हो, लेकिन साउथ अफ्रीका की पारी में रनों की स्पीड जरा भी कम नहीं हुई। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 43.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 342 रन बना लिए हैं। वहीं इस दौरान David Miller और Aiden Markram क्रीज पर टिके हुए हैं।य़

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...