SA vs SL: साउथ अफ्रीका ने विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रचा इतिहास, एक ही पारी में लगे 3 शतक

Ankit Singh
Published On:
SA vs SL

शनिवार 7 अक्टूबर को World Cup 2023 के 5वें मैच में South Africa टीम के बल्लेबाजों ने अजूबा ही कर दिखाया है। दरअसल, दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में Sri Lanka के खिलाफ खेले जा रहे मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा किया है, जो अबतक विश्व कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था।

दरअसल, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों ने 1 साथ शतक जड़ते हुए किसी टीम की तरफ से एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का इतिहास रच दिया। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 428 रन बना दिए।

साउथ अफ्रीका ने बनाया वनडे विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 428 रनों के साथ ही वनडे विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था, जिन्होंने वनजे वर्ल्ड कप के दौरान 417 रन बनाए थे। हालांकि साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वहीं इस मामले में Team India तीसरे नंबर पर आ चुकी है, जिनके नाम विश्व कप में 413 रन स्कोर करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

ODI वर्ल्ड कप के 5 सबसे बड़े टोटल

साउथ अफ्रीका- 428/5 vs श्रीलंका, दिल्ली (2023)
ऑस्ट्रेलिया- 417/5 vs अफगानिस्तान, पर्थ (2015)
भारत- 413/5 vs बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन (2007)
साउथ अफ्रीका- 411/5 vs आयरलैंड, कैनबेरा (2015)
साउथ अफ्रीका- 408/5 vs वेस्टइंडीज, सिडनी (2015)

दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों ने जड़ा शतक

आपको बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दिल्ली के मैदान पर छक्के चौकों की बारिश ही कर दी। इस दौरान पहले Quinton De Kock फिर Russie Van Der Dussen और इसके बाद Aiden Markram ने एक के बाद एक शतकों की लड़ी लगा दी।

बता दें कि इस दौरान मैच में जहां De Kock ने 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली, तो वहीं दूसरी तरफ वैन डर डूसेन ने 110 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। वहीं इसके बाद Aiden Markram ने सिर्फ 49 गेंदों में शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। दरअसल, वो विश्व कप के इतिहास मेें सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...