AUS vs RSA Playing 11: लखनऊ में आज ऑस्ट्रेलिया से होगी दक्षिण अफ्रीका की टक्कर, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs RSA Playing 11

World Cup 2023 के 10वें मुकाबले में आज गुरुवार यानी 12 अक्टूबर को Australia और South Africa के बीच भिड़ंत होनी है। ये मैच लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा, क्योंकि जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पहले ही मैच में हार से बौखलाई इस मैच को जीतकर अपना खाता खोलना चाहेगी। हालांकि ये कंगारू टीम के लिए बेहद ही मुश्किल होने वाला है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में दिल्ली की पिच पर अपना जलवा दिखा दिया है। ऐसे में कंगारू टीम को इस मैच में अपने बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा। तो आइए जान लेते है दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11 –

AUS vs RSA Playing 11 : इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

गौरतलब है कि इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। पिच अपनी धीमी गति के लिए जानी जाती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए गेंद को उसकी लाइन में मारना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जहां, दक्षिण अफ्रीका में केशव महाराज पर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। साथ ही इस पिच पर कप्तान Aiden Markram भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Adam Zampa और Glenn Maxwell पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं इसके अलावा मैच के दौरान बाद के ओवरों में दोनों टीमों के तेज गेंदबाज इस मैच में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में दोनों टीमें इस पिच पर खास रणनीति के साथ ही उतरेंगी।

AUS vs RSA मैच में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (WK), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (C), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलुवड

AUS vs RSA मैच में दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (WK), टेम्बा बावुमा (C), रस्सी वैन डेर डूसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एगनिडी

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

World Cup 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (C), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...