IND vs PAK Pitch Report: कल अहमदाबाद में पाकिस्तान को 8वीं बार धूल चटाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Ankit Singh
Updated On:
IND vs PAK Pitch Report

कल शनिवार यानी 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में IND vs PAK हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फैंस को काफी लंबे समय से इस मुकाबले का इंतजार था और आखिरकार अब उनका ये इंतजार खत्म होेने जा रहा है। ऐसे में इस मैच के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

World Cup 2023 में Team India पहले ही अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है, जबकि Pakistan Team को 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मैच में जहां भारतीय टीम अपनी जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी, तो वहीं बाबर सेना इस टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तो आइए इस घमासान से पहले जान लेते है कि अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाजों को मिलेगी मदद या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा।

IND vs PAK Pitch Report : अमहदाबाद की पिच पर गेंदबोज और बल्लेबाज में से किसे मिलेगी मदद?

आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। इस पिच पर बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कल के मैच में क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि बीच के ओवर्स में नई गेंद से तेज गेंदबाज और स्पिनर्स को भी खूब फायदा मिलता है, जिससे वो विकेट निकाल पाने में सक्षम हो पाते हैं।

वहीं इसके अलावा इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। इस पिच पर खेले गए 29 मुकाबलों में से 16 मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में ही गए हैं। ऐसे में कल के मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है।

World Cup 2023 के लिए भारत की प्लेइंग स्क्वाड

रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या (VC), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...