IND vs PAK: अहमदाबाद में दिखा भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, 191 रनों पर ढेर हुई पाकिस्तान

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

आज शनिवाय यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में भारत और पाकिस्तान के बीच World Cup 2023 का 12 मैच खेला जा रहा है। इस मैच को लाइव देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी है। वहीं इस मैच में Team India ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ये एक तरह से सही फैसला साबित हुआ।

इस मैच के भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में ही पाकिस्तान को 2 झटके दे डाले, जिसके बाद Babar Azam और Muhammad Rizwan की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा परेशान जरुर किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी की और धारदार गेंदबाजी करते हुए 191 रनों पर ही पाकिस्तान को ढेर कर दिया।

191 रनों पर ढेर हुई Pakistan Team

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने तेज शुरूआत करने की कोशिश तो की, लेकिन Abdullah Shafiq इसी कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं उनके बाद Imam-Ul-Haq भी चलते बने। हालांकि तीसरे विकेट के लिए Babar Azam और Rizwan ने 82 रनों की साझेदारी कर दी। हालांकि ये दोनों भी भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा देर तक रोक नहीं पाए।

अगर पाकिस्तान के शुरुआती 4 बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी सभी बल्लेबाज बेहद सस्ते में अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए। शुरूआती 2 विकटों के बाद महज बाबर और रिजवान ने शानदार साझेदारी तो की, लेकिन उसके बाद अंतिम 8 विकेट पाकिस्तान ने 36 रन में ही गंवा दिए।

IND vs PAK मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने अहमदाबाद में दिखाया जलवा

बता दें कि इस मैच में 155 रन के स्कोर तक पाकिस्तान के सिर्फ 2 विकेट ही गिरे थे, लेकिन इसके बाद तो मानों विकटों की लाइन ही लग गई। अगले 36 रन बनाने में पाकिस्तान के 8 विकेट और गिर गए। नतीजा ये रहा कि पूरी पाकिस्तान टीम महज 191 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मैच के दौरान सभी Ravindra Jadeja, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, Hardik Pandya और Mohammed Siraj सभी ने 2-2 विकेट अपने नाम दर्ज किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...