AUS vs SL Playing 11: लखनऊ में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में से किसकी लगेगी हार की हैंट्रिक, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs SL Playing 11

आज Australia और Sri Lanka के बीच विश्व कप 2023 का 14वां मुकाबला खेला जाना है। ये मैच लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि आज के मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी लाज बचाने के लिए लड़ती नजर आएंगी। बता दें कि आज के मैच में जो टीम हारती है, वो इस टूर्नामेंट में हार की हैंट्रिक लगा लेगी।

दरअसल, विश्व कप में अबतक दोनों ही टीमों को अपने खेले गए दोनों ही मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज का मुकबला जीतना दोनों टीमों के लिए बेहद जरुरी है। हालांकि इस बीच श्रीलंका टीम को मैच से पहले ही एक काफी बड़ा झटका मिल गया है। दरअसल, श्रीलंका का कप्तान शनाका पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन –

चोट के कारण Dasun Shanaka हुए World Cup 2023 से बाहर

आपको बता दें कि इस मैच में जहां एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी Patt Cummins करते नजर आएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की कप्तानी शनाका नहीं Kusal Mendis के हाथों में होगी, क्योंकि चोट के कारण श्रीलंका के नियमित कप्तान Dasun Shanaka पूरे विश्व कप 2023 से बाहर हो चुके हैं।

Matheesha Pathirana भी चोट के चलते मैच से बाहर

श्रीलंका को एक ही झटका नहीं लगा, बल्कि टीम के तेज गेंदबाज पथिराना भी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब गेंदबाजी की जिम्मेदारी Dilshan Madhushanka, Chamika Karunratne और Kasun Rajitha जैसे गेंदबाजों पर टिकी होगी।

खास बात ये रहेगी कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी अपने पूरे खिलाड़ियों के साथ पूरी तरह तैयार है। ऐसे में शनाका और पथिराना जैसे अहम खिलाड़ियों के बिना श्रीलंका को इस मुकाबले में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

AUS vs SL मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (WK), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (C), एडम जांपा, जोश हेजलवुड।

AUS vs SL मैच के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (C/WK), सदीरा समाराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डीसिल्वा, दुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीष तीक्षणा, कासुन रजीता, दिलशान मदुशंका।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

World Cup 2023 के लिए श्रीलंका की स्क्वाड

दासुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (VC), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...