ENG vs AFG मैच के दौरान सैम करन ने कैमरामैन को दिया धक्का, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Ankit Singh
Published On:
ENG vs AFG

रविवार 15 अक्टूबर को England और Afghanistan के बीच विश्व कप 2023 का 13वां मैच खेला गया। ये मैच दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को 69 रन से हराकर सभी को हैरान कर दिया। इस मैच के दौरान शुरूआत से ही अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बैटिंग देख इंग्लिश खिलाड़ी काफी फ्रसट्रेट नजर आए।

वहीं इस दौरान इंग्लिश ऑलराउंडर Sam Curran का पारा तो कुछ ज्यादा ही हाई हो गया। और इसी फ्रस्ट्रेशन में उन्होंने कैमरामैन के साथ बदतमिजी कर दी, जिसके देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सैम करन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक ओवर में 20 रन लुटाकर भड़क गए Sam Curran

बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इसका फायदा उठाते हुए अफगान बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही इंग्लिश गेंदबाजों की ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की इस पिटाई का शिकार Sam Curran भी बनें, जो 9वें ओवर में गेंदबाजी करने उतरे तो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने उनकी गेंद पर जमकर पिटाई करदी और उनके ओवर में 20 रन ठोक डाले।

ENG vs AFG मैच के दौरान Sam Curran ने की शर्मनाक हरकत

ऐसे में जमकर मार पड़ने के बाद सैम करन बाउंड्री पर फील्डिंग करने आए। इस दौरान कैमरामैन सैम करन की फोटो लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सैम ने उन्हें धक्का दे दिया। सैम का ये बर्ताव जरा भी सराहनीय नहीं था। ऐसे में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। यूजर्स ने उनके बर्ताव की जमकर निंदा की है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...