RSA vs NED Pitch Report: कल धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाजी का सामना करेगी नीदरलैंड, जानें एचपीसीए की पिच रिपोर्ट

Ankit Singh
Published On:
RSA vs NED Pitch Report

कल मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को South Africa और Netherlands के बीच World Cup 2023 का 15वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद ही अहम होने वाला है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में एक ओवरपावर टीम की तरह सामने आई है।

ऐसे में नीदरलैंड के लिए उनके खिलाफ टक्कर लेना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है। इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपने 2 मुकाबले शानदार तरीके से जीत चुकी है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर वो अपना विजय अभियान जारी रखा चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड किसी चमत्कार की उम्मीद में होगा, क्योंकि अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतना आसान नहीं होने वाला। ऐसे में आइए जान लेेते है धर्मशाला की पिच रिपोर्ट –

RSA vs NED Pitch Report : धर्मशाला की पिच पर किसका होगा बोलबाला?

आपको बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के अनुकुल मानी जाती है। हालांकि इस पिच तेज गेंदबाजों को गति भी प्राप्त होती है। पिछले कुछ मैचों का ब्योरा देखा जाए तो धर्मशाला के पिच पर चेज करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। दरअसल, अबतक धर्मशाला में सिर्फ 4 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 1 जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं।

वहीं इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर धर्मशाला में 265 जबकि दूसरी पारी का सिर्फ 202 रहा है। इन आंकड़ों को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि धर्मशाला की पिच एक लो स्कोरिंग पिच है। खासकर इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी स्ट्रग्ल करते देखा गया है।

World Cup 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (C), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

World Cup 2023 के लिए नीदरलैंड की स्क्वाड

स्कॉट एडवर्ड्स (C), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...