RSA vs NED Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच का रोमांच! जानें धर्मशाला का वेदर अपडेट

Pranjal Srivastava
Updated On:
RSA vs NED Weather Report

मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को South Africa और Netherlands के बीच World Cup 2023 का 15वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद ही अहम होने वाला है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में एक ओवरपावर टीम की तरह सामने आई है।

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपने 2 मुकाबले शानदार तरीके से जीत चुकी है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर वो अपना विजय अभियान जारी रखा चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड किसी चमत्कार की उम्मीद में होगा, क्योंकि अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतना आसान नहीं होने वाला। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भी फैंस को असमंजस में डाल दिया है। तो आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम –

RSA vs NED Weather Report : दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच के दौरान हो सकती है बारिश!

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को धर्मशाला में बारिश दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

साथ ही मैच के दौरान 50 प्रतिशत बारिश होने की भी संभावना है। वहीं पूरे मैच के दौरान आसमान में घने बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है। ऐसे में इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। ऐसे में दोनों टीमों को मौसम के अनुसार ही अपने टीम की रणनीति तय करनी होगी।

World Cup 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (C), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

World Cup 2023 के लिए नीदरलैंड की स्क्वाड

स्कॉट एडवर्ड्स (C), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...