RSA vs NED: नीदरलैंड को कमजोर समझना दक्षिण अफ्रीका को पड़ा भारी, 38 रन से मात देकर किया बड़ा उलटफेर

Ankit Singh
Published On:
RSA vs NED

किसी ने बहुत सही कहा है कि अपने विरोधी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए, क्योंकि किसी को देखने मात्र से उसकी ताकत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ये बात भले ही कोई समझा हो या ना, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम जरुर समझ गई होगी, जब बीते दिन मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें 38 रन से हार का सामना करना पड़ा।

RSA vs NED में हुआ बड़ा उलटफेर

आपको बता दें कि इस मैच से पहले तक सभी को South Africa एक ओवरपावर टीम की तरह लग रही थी, क्योंकि World Cup 2023 में खेले गए तीनों मैच उन्होंने मजबूत टीमों के खिलाफ बड़े ही आसानी से जीत लिए थे। हालांकि 12 साल बाद विश्व कप में वापसी करने वाली Netherlands ने अफ्रीकी टीम का ये घमंड चकनाचूर कर दिया, जब उन्होंने रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

इसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी, क्योंकि नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका में हर एंगल से अफ्रीका बेहद ही स्ट्रॉन्ग टीम थी। ऐसे में इस उलटफेर पर यकीन कर पाना सभी के लिए बहुत मुश्किल था। दरअसल, ये मैच धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में खेला गया, जिसमें बारिश ने मैच से पहले ही काफी खलल डाली।

Netherlands के कप्तान Scott Edward ने खेली धमकेदार पारी

हालांकि आखिरकार 4 बजे से मैच शुरू हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला शुरूआत में तो सही रहा, क्योंकि अफगानिस्तान को कुछ शुरूआती झटके एक के बाद एक लग गए। हालांकि मैच के अंत में नीदरलैंड के कप्तान Scott Edward की 78 रनों की पारी ने उनकी टीम को 245 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का भी जड़ा।

नीदरलैंड के गेंदबाजों के सामने फ्लॉप रहे अफ्रीकी दिग्गज

आपको बता दें कि सभी को ये लक्ष्य अफ्रीका के लिए काफी आसान लग रहा था, क्योंकि इससे पहले खेले गए सभी मैचों में अफ्रीकी बल्लेबाजों की तूफानी पारी ने टीम को 400 रनों के पार भी पहुंचाया था। हालांकि इस मैच में सब उल्टा हो गया और एक-एक करके सभी अफ्रीकी दिग्ग्ज बल्लेबाज अपना विकेट गंवा बैठे। नतीजा ये रहा कि दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 207 रनों पर ही ढेर हो गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...