IND vs BAN Playing 11: पुणे में बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs BAN Playing 11

Rohit Sharma की मेजबानी में Team India आज गुरुवार, 19 अक्टूबर को पुणे के Maharashtra Cricket Association Stadium में बांग्लादेश के खिलाफ World Cup 2023 का 17वां मुकाबला खेलना वाली है। ये मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि जहां एक तरफ टीम इंडिया इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी विजय हासिल करना चाहेगी, तो वहीं बांग्लादेश भी जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

बता दें कि भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है और इस समय प्वाइंट टेबल में टॉप पोजीशन पर विराजमान है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश को 3 मुकाबलों में से 2 में हार जबकि 1 में जीत मिली है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती नजर आएंगी। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –

Mohammed Siraj को दिया जा सकता है आराम!

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट की शुरूआत से ही Mohammed Siraj टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं। उन्हें पहले 2 मैचों में भले ही कामयाबी ना मिल पाई हो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 2 सफलता हासिल की थी। हालांकि इसके बावजूद भी बांग्लादेश के खिलाफ सिराज को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह Mohammed Shami को टीम में जगह मिल सकती है।

Shreyas Iyer और Shardul Thakur का कट सकता है टीम से पत्ता

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में Shreyas Iyer को जगह तो दी गई है, लेकिन वो अबतक अपना कमाल दिखा नहीं पाए हैं। ऐसे में बाग्लादेश के खिलाफ इस मैच में संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया से अय्यर का पत्ता कट सकता है और उनकी जगह Suryakumar Yadav को जगह दी जा सकती है।

बता दें कि इसके अलावा शार्दुल ठाकुर भी 2 मैचों में 1 भी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इस मैच में उन्हें भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और एक बार फिर R Ashwin को जगह दी जा सकती है। विश्व कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन ने 1 विकेट हासिल किया था।

IND vs BAN मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्या कुमार यादव, केएल राहुल (WK), रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन/ शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी।

IND vs BAN मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (C), मुश्फिकुर रहीम (WK), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...