AUS vs PAK Head-To-Head: 107 बार वनडे में हो चुकी है ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कौन किसपर रहा है भारी?

Ankit Singh
Published On:
AUS vs PAK Head-To-Head

आज शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को Australia और Pakistan के बीच World Cup 2023 का 18वां मैच खेला जाना है। ये मैच बेंगलुरू के M Chinnaswamiy Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें विश्व कप में अपनी स्थिति में सुधार करने की ताक में मैदान पर उतरेंगी।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में जहां पाकिस्तान को 2 जीत और 1 हार मिली है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है। कंगारू टीम को इस टूर्नामेंट में अबतक 2 हार और महज 1 जीत मिली है। ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करना ही दोनों टीमों की ख्वाहिश होगी। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि हेड-टू-हेड बैटल में कौन सी टीम का पलड़ा भारी रहा है –

AUS vs PAK Head-To-Head: वनडे मैचों में कंगारूओं का रहता है पाकिस्तान पर दबदबा

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 107 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 69 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के हिस्से में सिर्फ 34 जीत दर्ज हुई है। वहीं तीन मैचों के परिणाम नहीं निकले, जबकि दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मैच टाई रहा है। न्यूट्रेल वेन्यू पर भी खेले गए 36 वनडे मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 25 जबकि पाकिस्तान ने 11 मैच जीते हैं।

वनडे विश्व कप मैचों में कंगारू टीम का पलड़ा भारी

बता दें कि वनडे विश्व के इतिहास में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा ही भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अबतक 10 वनडे मुकबाले खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 6, जबकि पाकिस्तान ने 4 मैच जीते हैं।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...