AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर और मार्श की जोड़ी ने जड़ा शतक, बन गए विश्व कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी

Ankit Singh
Published On:
AUS vs PAK

बेंगलुरू के M. Chinnaswamy Stadium में आज शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को Australia और Pakistan के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला उनपर ही भारी पड़ गया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर्स David Warner और Mitchell Marsh ने शुरूआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया। इसके साथ ही दोनों बल्लेबाजों ने अपनी जोड़ी के नाम एक खास कारनामा दर्ज कर लिया है।

David Warner और Mitchell Marsh ने जड़ा शतक

आपको बता दें कि इस मैच में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर और मार्श दोनों ने ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में छक्के और चौको की बारिश कर दी। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने तेजी से अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान जहां David Warner ने 124 गेंदों में 14 चौके और 9 छक्कों की मदद से 163 रनों की पारी खेली, तो वहीं Mitchell Marsh ने 108 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्कों की बदौलत 121 रन बनाए।

Warner-Marsh की जोड़ी के नाम दर्ज हुआ खास कारनामा

आपको बता दें कि इस दौरान जहां डेविड वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक पूरा किया है, तो वहीं दूसरी तरफ मिचेल मार्श ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा है। इसके साथ ही वॉर्नर-मार्श की जोड़ी के नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है।

दरअसल, वॉर्नर-मार्श की जोड़ी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इससे पहले यह खास रिकॉर्ड शेन वॉटसन और ब्रैड हैडिन के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान पारी का आगाज करते हुए 183 रन की शतकीय साझेदारी की थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...