ENG vs SL Weather Report: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम, जानें फुल वेदर अपडेट

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs SL Weather Report

आज गुरुवार यानी 26 अक्टूबर को World Cup 2023 के 25वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन England और Sri Lanka की भिड़ंत होने वाली है। ये मैच बेंगलुरू के M. Chinnaswami Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाना है, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कांटे की टक्कर होने वाली है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में खेले गए 4-4 मुकाबलों में से महज 1-1 मैच जीते हैं।

ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को अपने हिस्से में लिखने के इरादे से ही मैदान पर उतरेंगी। इस मैच में जहां इंग्लैंड की कप्तानी Jos Buttler के हाथों में होगी, तो वहीं श्रीलंका की कमान Kusal Mendis संभालते नजर आएंगे। ऐसे में इस मैच पर सबकी नजरें टिकी होंगी। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि इस भिड़ंत के दौरान बेंगलुरू का मौसम कैसा रहने वाला है –

ENG vs SL Weather Report: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच को पूरी तरह मिलेगा मौसम का सपोर्ट!

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को बेंगलुरू का मौसम सामान्य और पूरी तरह से परफेक्ट रहने वाला है। यहां बारिश होने की संभावना ना के बराबर है लेकिन बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को बेंगलुरू में मौसम ठंडा रहेगा, तापमान अधिकतम 30 डिग्री तक रहेगा। इसके साथ ही 48 प्रतिशत तक नमी भी बनी रहेगी और 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड की स्क्वाड

जोस बटलर (C), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

World Cup 2023 के लिए Sri Lanka की स्क्वाड

दासुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (VC), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...