David Warner: फैंस ने स्टैंड्स से पुकारा वॉर्नर का नाम, पीछे घूमते ही बने पुष्पा, सिग्नेचर स्टाइल कॉपी कर जीत लिया दर्शकों का दिल, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
David Warner

बुधवार को दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच World Cup 2023 का 24वां मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने विशाल जीत दर्ज की थी। वहीं इस मैच के दौरान David Warner ने लगातार दूसरी सेंचुरी ठोक फैंस को अपना मुरीद बना लिया।

हालांकि इसके अलावा भी वॉर्नर ने फील्डिंग के दौरान भी अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई फैंस ही नहीं बल्कि भारतीय फैंस भी उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

फैंस ने पुकारा वॉर्नर…वॉर्नर, पुष्पा बने तूफानी बल्लेबाज

बता दें कि इस मैच में सेंचुरी जड़ने के बाद जब वॉर्नर बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तब उन्हें देख फैंस ने जोर जोर से उनका नाम पुकारना शुरू कर दिया। इस दौरान स्टैंड्स से वॉर्नर…वॉर्नर सुनकर, क्रिकेटर भी अपने आप को रोक ना सके और पीछे घूमकर पुष्पा राज का स्टाइल कॉपी करते हुए फैंस को खुश कर दिया। इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

David Warner ने जड़ा विश्व कप का छठा शतक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में डेविड वॉर्नर ने 91 गेंदों में अपने वर्ल्ड कप करियर का छठा शतक पूरा किया। वहीं इस पारी के दौरान उन्होंने 93 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 104 रनों की पारी खेली। इस शतक के साथ ही वॉर्नर ने विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। इस मामले में दोनों के नाम 6 शतक दर्ज हो गए हैं। जबकि वॉर्नर ने इस पारी के साथ कुमार संगाकार को पछाड़ दिया है, जिनके नाम विश्व कप इतिहास में 5 शतक दर्ज थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...