PAK vs RSA Toss Update: चेन्नई में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या दक्षिण अफ्रीका के तूफान का सामना कर पाएगी बाबर सेना?

Pranjal Srivastava
Published On:
PAK vs RSA Toss Update

आज शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर को Pakistan और South Africa के बीच World Cup 2023 का 26वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच चेन्नई के MA. Chidambaram Stadium में थोड़ी ही देर में शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण विश्व कप ट्रॉफी का दावेदार बना हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की मौजूदा हालत बेहद ही खराब है।

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने 5-5 मुकाबले खेल रखे हैं, जिसमें जहां दक्षिण अफ्रीका को 4 जीत और 1 हार मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को 2 जीत और 3 हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में इस मैच को जीतने का प्रयास करती नजर आएंगी। वहीं दोनों कप्तानों की मौजूदगी में चेन्नई में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि आज चेन्नई में अफ्रीकी तूफान का सामना बाबर सेना कैसे करती है?

चेन्नई की पिच पर स्पिनर्स का होगा बोलबाला

एम. ए. चिदंबरम की पिच भारत के सबसे संतुलित पिचों में से एक है। इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही एक समान फायदा प्राप्त होता है। मैच की शुरूआत में ये पिच आमतौर पर ड्राई होता है और स्पिनरों को पकड़ प्रदान करता है। ऐसे में अफ्रीका के स्पिनर्स इस पिच पर पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन सकते हैं। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह थोड़ा धीमा हो जाता है, जिससे दूसरी पारी में स्ट्रोक खेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

PAK vs RSA मैच के दौरान बारिश बन सकती है आफत!

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, हालांकि ये ज्यादा देर के लिए नहीं होगा। ऐसे में मैच रद्द होने की आशंका जरा भी नहीं है, लेकिन लगातार हो रही बूंदा-बांदी के कारण मैच के ओवरों में कटौती जरुर की जा सकती है। इस दौरान चेन्नई का मौसम ठंडा रहने वाला है और साथ ही पूरे मैच के दौरान आसमान ने बादल घिरे रहने की संभावना भी जताई गई है।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो मुकाबला

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो होने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान टीम पहले ही इस टूर्नामेंट में खेले गए 5 मैचों में से 3 में हार का सामना कर चुकी है। हालांकि सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहने के लिए हर टीम को कम से कम 6 मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में अगर आज का मैच पाकिस्तान हार जाती है और बाकी 3 मुकाबले जीतती भी है, फिर भी 5 जीत के साथ वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे।

PAK vs RSA मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक/फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ/मोहम्मद वसीम जूनियर

PAK vs RSA मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स/तबरेज़ शम्सी

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...