Mohammad Wasim Jr. ने मैच के दौरान धारण किया MS Dhoni का अवतार, हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर जड़ा शानदार छक्का, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Mohammad Wasim Jr.

Pakistan और South Africa के बीच चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में World Cup 2023 का 26वां मुकाबला जारी है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और खराब ओपनिंग के बावजूद बाबर सेना ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 271 रनों का लक्ष्य रख दिया। इस दौरान Babar Azam और Saud Shakeel ने अर्धशतकीय पारी के साथ टीम को अहम योगदान दिया।

वहीं इस मैच के दौरान Mohammad Wasim Jr. ने हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर फैंस को MS Dhoni की याद दिला दी। उन्होंने माही के सिग्नेचर शॉट का इस्तेमाल करते हुए शानदार छक्का जड़कर मैदान में फैंस का दिल जीत लिया।

Mohammad Wasim Jr. ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट

आपको बता दें कि मोहम्मद वसीम की तरफ से ये नजारा मैच के 45वें ओवर में देखने को मिला, जब उनके सामने Tabraiz Shamsi गेंदबाजी की कमान संभाल रहे थे। इस दौरान जैसे ही शम्सी ने ओवर की पांचवी गेंद डाली, मोहम्मद वसीम ने एक पैर आगे निकाला और महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए हवा-हवाई छक्का जड़ डाला। इस छक्के से वसीम ने फैंस का दिल जीत लिया।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 270 रनों का लक्ष्य

बता दें कि इस मैच के शुरुआत में ही पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स Imam-Ul-Haq और Abdullah Shafique सस्ते में अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद कप्तान Babar Azam अकेले लड़ते रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अगली ही गेंद पर वो भी आउट हो गए।

वहीं इसके बाद Shadab Khan 43(36) और Saud Shakeel 52(52) ने शानदार साझेदारी के साथ टीम को वापस ट्रैक पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आखिरकार Mohammad Nawaz की 24 रनों की पारी के बदौलत पाकिस्तान टीम 46.4 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाने में कामयाब रही।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...