AUS vs NZ: ट्राविस हेड ने विश्व कप डेब्यू मैच में कर दी छक्के-चौकों की बारिश, शतक जड़कर हासिल कर ली ये बड़ी उपलब्धि

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NZ

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में Australia और New Zealand के बीच World Cup 2023 का 27वां मुकाबला जारी है, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि मैच की शुरुआत से ही कीवी टीम को अपने इस फैसले पर पछताना पड़ा, क्योंकि कंगारू टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे David Warner और Travis Head ने शुरुआत से ही मैदान पर छक्के-चौकों की बारिश कर दी।

इस दौरान जहां वॉर्नर 81 रन बनाकर आउट हो गए तो, वहीं अपना डेब्यू विश्व कप मैच खेल रहे Travis Head ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप में अपना पहला शतक भी जड़ दिया। इस तूफानी शतक से साथ ही हेड ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

Travis Head ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

आपको बता दें कि Travis Head ने इस मैच (AUS vs NZ) की शुरूआत से ही धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने महज 25 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जिसके बाद शतक तक पहुंचने में भी उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा। हेड ने महज 59 गेंदो में ही अपना डेब्यू विश्व कप शतक भी पूरा कर लिया। वहीं इस मैच में उन्होंने 67 गेंदों पर 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली।

Travis Head बनें ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

आपको बता दें कि इस मैच में शतक लगाते ही ट्राविस हेड ऑस्ट्रेलिया की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर तूफानी कंगारू बल्लेबाज Glenn Maxwell का नाम आता है, जिन्होंने इसी विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ महज 40 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। मैक्सवेल का ये शतक विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...