NED vs BAN Toss Update: नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ईडेन गार्डन्स में किसका बजेगा डंका?

Pranjal Srivastava
Published On:
NED vs BAN Toss Update

आज शनिवार यानी 28 अक्टूबर को Netherlands और Bangladesh के बीच World Cup 2023 का 28वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय दोनोें ही टीमें विश्व कप में बेहद खराब स्थिति से गुजर रही हैं।

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने खेले गए 5 मैचों में 1 जीत जबकि 4 हार का सामना किया है। ऐसे में महज 2 प्वाइंट के साथ जहां नीदरलैंड्स आखिरी पायदान पर है, तो वहीं बांग्लादेश भी 2 प्वाइंट के साथ 7वें पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगी। इस बीच कोलकाता में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इडेन गार्डन्स की पिच पर किसको मिलेगा फायदा?

आपको बता दें कि ईडेन गार्डन्स की पिच को क्रिकेट खेलने के लिए परफेक्ट पिच माना जाता है, क्योंकि इस पिच पर शुरुआत में तो तेज गेंदबाजों का बोलबाता होता है और बल्लेबाजों को उनकी गेंद का सामना करने में आफत आती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और गेंद पुरानी होती है। पिच का मिजाज बदल जाता है और बल्लेबाजों की चांदी हो जाती है।

कोलकाता में मैच के दौरान मौसम रहेगा साफ

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, कोलकाता में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहने वाला है। ऐसे में फैंस इस पूरे मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने विश्व कप 2023 की शुरूआत अफगानिस्तान को मात देकर जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद उनकी किस्मत ने गजब पलटी मारी और उन्हें लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे में इस समय बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से ही मैदान पर उतरेगी। हालांकि बांग्लादेश टीम को ये नहीं भूलना चाहिए की नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऐसे में उन्हें कमजोर समझना बांग्लादेश टीम को भारी पड़ सकता है।

NED vs BAN मैच के लिए नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग 11

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोवड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निदामनुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), सिब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मेकेरेन

NED vs BAN मैच के लिए बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शकीब अल हसन (कप्तान), मेहिदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नासम अहमद, मुस्तफिज़ुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...