AFG vs SL Pitch Report: आज पुणे में श्रीलंका से होगी अफगानिस्तान की टक्कर, जानें एमसीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Ankit Singh
Published On:
AFG vs SL Pitch Report

आज सोमवार यानी 30 अक्टूबर को Afghanistan और Sri Lanka के बीच World Cup 2023 का 30वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला पुणे के Maharashtra Cricket Association Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के इरादे से ही मैदान पर उतरने वाली हैं।

अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही अबतक इस टूर्नामेंट में 5-5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दोनों टीमों को 2-2 मुकाबलों में जीत, जबकि 3-3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच के साथ अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेंगी। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि पुणे की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, या गेंदबाजों को –

AFG vs SL Pitch Report: पुणे की पिच पर किसका होगा बोलबाला?

आपको बता दें कि एमसीए की पिच पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलते देखा गया है। हालांकि शुरुआती पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के पास विकेट चटकाने का अच्छा अवसर रहता है। हालांकि इसके बावजूद ये पिच गेंदबाजों के लिए थोड़ी मुश्किल साबित होती है। साथ ही पिच छोटा होने की वजह से इस पिच पर जमकर रनों की बारिश होते देखा गया है।

इस पिच पर सर्वाधिक स्कोर 365 का जबकि न्यूनतम स्कोर 232 रनों का दर्ज किया गया है। इस पिच पर अबतक कुल 8 वनडे मुकाबले खेले गए हैं और सभी मुकाबलों में स्कोर 300 के पार गया है। ऐसे में आज का मुकाबला भी एक हाई स्कोरिंग मैच साबित हो सकता है।

World Cup 2023 के लिए अफगानिस्तान की स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (C), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

World Cup 2023 के लिए Sri Lanka की स्क्वाड

दासुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (VC), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...