AFG vs SL Playing 11: करो या मरो मैच में श्रीलंका से होगी अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
AFG vs SL Playing 11

World Cup 2023 का 30वां मुकाबला आज सोमवार यानी 30 अक्टूबर को Afghanistan और Sri Lanka के बीच पुणे के Maharashtra Cricket Association Stadium में दोपहर 2 बजे से होने वाला है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होने वाला है, क्योंकि आज ये मुकाबला हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही अबतक इस टूर्नामेंट में 5-5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दोनों टीमों को 2-2 मुकाबलों में जीत, जबकि 3-3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के इरादे से ही आज मैदान पर उतरने वाली हैं। ऐसे में आइए मैच से पहले जान लेते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –

श्रीलंका की टीम में हो सकते हैं 2 बदलाव!

गौरतलब है कि इस समय हालिया श्रीलांकन टीम खिलाड़ियों की चोटों से जूक्ष रही है। विश्व कप से पहले ही कई अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं विश्व कप के दौरान भी श्रीलंकाई खिलाड़ियों केे चोटिल होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। पहले कप्तान Dasun Shanaka और फिर Pathirana का बाहर होना टीम के लिए बड़ी बात साबित हुई।

ऐसे में जहां Dasun Shanaka की जगह टीम में Chamika Karunaratne को जगह दी गई, तो वहीं पथिराना की कमी को पूरा करने आए Angelo Mathews, जिन्होंने आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। आखिरी मैच में करुणारत्ने टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में इस मैच में वो वापसी कर सकते हैं। साथ ही Lahiru Kumara की जगह आज श्रीलंका टीम में Dushmantha Chameera को मौका मिल सकता है।

उलटफेर करने में माहिर है अफगानिस्तान!

मौजूदा अफगानिस्तान टीम इस टूर्नामेंट में बेहद ही खतरनाक मानी जा रही है, क्योंकि भले ही अफगानिस्तान को 3 हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अफगान टीम इस टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर करने के लिए जानी जा रही है। पहले इंग्लैंड और फिर पाकिस्तान को मात देकर अफगानिस्तान ने पहले ही बड़ी टीमों के होश उड़ा रखे हैंं। ऐसे में श्रीलंका टीम को भी अफगानिस्तान को कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।

AFG vs SL मैच के लिए अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

हमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मूजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

AFG vs SL मैच के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पाथुम निसंका, कुसल परेरा/दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सादीरा समरविकर्मा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीष तीक्षणा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...