IND vs ENG: टीम इंडिया ने लखनऊ में लगाया जीत का छक्का, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 100 रनों से दी शिकस्त

Ankit Singh
Published On:
IND vs ENG

बीते दिन रविवार यानी 29 अक्टूबर को लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में Team India और England के बीच World Cup 2023 का 29वां मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन को 100 रनों से मात देकर इस टूर्नामेेंट की लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ टीम इंडिया एक बार फिर प्वाइंट टेबल में नंबर 1 पर पहुंच गई है।

Team India ने इंग्लैंड को दिया था 230 रनों का लक्ष्य

आपको बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके तहत भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई, लेकिन कप्तान Rohit Sharma को छोड़ कई भी दिग्गज बल्लेबाजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। इस दौरान Virat Kohli भी 9 गेंद में शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि रोहित शर्मा ने अकेले ही 101 गेंदों में 10 चौके-3 छक्कों की बदौलत 87 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा KL Rahul ने 58 गेंदों पर 39 जबकि Suryakumar Yadav ने 47 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। इस दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी उतनी सफल नहीं रही, लेकिन इसके बावजूद भी रोहित सेना ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना दिए।

एक बार फिर फ्लॉप रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी

बता दें कि इस मैच में भले ही इंग्लिश गेंदबाजों ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया हो, लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर इंग्लैंड को निराश कर दिया। 230 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन के स्कोर को भी पार नहीं कर सका, लिहाजा नतीजा ये रहा कि पूरी इंग्लिश टीम 34.5 ओवर में महज 129 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। ऐसे में भारतीय टीम ने इस मैच को 100 रनों से जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...