IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के सामने फीका पड़ा इंग्लैंड का बैजबॉल, जादूई गेंदबाजी के सामने अंग्रेजों की हुई बोलती बंद

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs ENG

रविवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का 30वां मुकाबला खेला गया, जिसमें Team India ने डिफेंडिंग चैंपियन को 100 रनों से हराकर सेमीफाइनल की रेस से उन्हें बाहर कर दिया।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने भले ही कुछ खास प्रदर्शन ना किया हो, लेकिन गेंदबाजों ने फैंस के रोमांच में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और आखिरकार अपनी टीम को जीत भी दिला दी।

Rohit Sharma ने खेली शानदार पारी

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौटते गए, लेकिन कप्तान Rohit Sharma ओपनिंग से ही क्रीज पर टिके रहे और एक तरफ से इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई करते रहे।

इस दौरान उन्होंने अकेले ही 101 गेंदों में 10 चौके-3 छक्कों की बदौलत 87 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा KL Rahul ने 58 गेंदों पर 39 जबकि Suryakumar Yadav ने 47 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 230 रनों का लक्ष्य दिया।

भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों ने टेके घुटने

आपको बता दें कि इस दौरान 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कमजोर समझने की भूल करदी, जो उनपर कुछ ज्यादा भारी पड़ गई और भारतीय गेंदबाजों ने पूरी इंग्लिश टीम को महज 129 रनों पर ही ढेर कर दिया।

इस दौरान Mohammed Shami ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, तो वहीं Jasprit Bumrah ने भी 3 को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा Kuldeep Yadav के हाथ भी 2 सफलता लगी। वहीं Ravindra Jadeja ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...