Jasprit Bumrah ने 2 गेंद में 2 इंग्लिश खिलाड़ियों को किया रवाना, कुछ इस तरह से लिया विराट कोहली का बदला, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Jasprit Bumrah

रविवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है। इस मैच के दौरान Team India के बल्लेबाज तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और Rohit Sharma और Suryakumar Yadav के अलावा कोई बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सका।

हालांकि गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसकी शुरुआत Jasprit Bumrah ने एक ही ओवर में 2 इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाकर की थी। दरअसल, बुमराह ने एक ही ओवर में इंग्लैंड को 2 झटके देकर शुरुआत से ही अंग्रेजी खिलाड़ियों के प्रति अपने इरादे साफ कर दिए थे और इन 2 विकेटों के साथ उन्होंने 1 ही ओवर में इंग्लैंड की हार लिख दी।

Jasprit Bumrah ने 2 गेंद में चटकाए 2 अहम विकेट

आपको बता दें कि ये बुमराह की तरफ से ये नजारा मैच के पांचवे ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की पांचवी गेंद पर बुमराह ने क्रीज पर टिक कर खेल रहे Dawid Malan को क्लीव बोल्ड कर चलता कर दिया। बुमराह की इस इनस्विंगर को मलान बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाए और एक पल में उनकी गिल्लियां बिखर गईं।

वहीं इंग्लैंड अभी इस झटके से उभर पाता की अगली ही गेंद पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज Joe Root भी बुमराह की रफ्तार का शिकार होकर पवेलियन वापस लौट गए। Jasprit Bumrah ने उन्हें LBW कर शून्य के स्कोर पर ही वापस रवाना कर दिया।

Bumrah ने लिया Virat Kohli का बदला

गौरतलब है कि इस मैच में Virat Kohli का बल्ला जरा भी कमाल नहीं दिखा पाया और 9 गेंद खेलने के बावजूद वो शून्य रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने उनका बदला Joe Root को पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट करके ले लिया। गौरतलब है कि Virat और Root दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...