IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई पहुंची टीम इंडिया, रोहित समेत ये 2 खिलाड़ी एयरपोर्ट से ही हुए गायब! जानें वजह

Ankit Singh
Published On:
IND vs SL

World Cup 2023 में Team India का सफर अबतक बेहतरीन चल रहा है। फिलहाल भारतीय टीम अपने सभी 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर विराजमान है। इसी कड़ी में अब भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला 2 नवंबर को मुंबई के Wankhede Stadium में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, जिसके लिए टीम इंडिया मुंबई पहुंच चुकी है।

हालांकि इस दौरान जहां Rohit Sharma और Suryakumar Yadav एयरपोर्ट से ही टीम का साथ छोड़ कही और निकल गए, तो वहीं Virat Kohli टीम के साथ मुंबई पहुंचे ही नहीं। ऐसे में फैंस उन्हें ना देखकर चिंतित हो गए। तो आपको बता दें कि ये तीनों खिलाडी़ एयरपोर्ट से अपने घर रवाना हो गए हैं।

एयरपोर्ट से कहां गायब हुए Rohit Sharma और Suryakumar Yadav?

आपको बता दें कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रोहित शर्मा और सूर्याकुमार यादव टीम के साथ होटल ना जाकर सीधे अपने घर रवाना हो गए हैं। दरअसल, रोहित शर्मा और सूर्या मुंबई में ही रहते हैं। ऐसे में वो होटल ना जाकर अपने परिवार से मिलने सीधे घर के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं विराट कोहली की बात करें तो विराट लखनऊ से टीम इंडिया के साथ फ्लाइट में चढ़े ही नहीे थे। बल्कि विराट कोहली ने मुंबई के लिए थोड़ी जल्दी ही उड़ान भर ली और यहां पहुंचते ही वो अपने निजी गाड़ी से घर रवाना हो गए। ऐसे में अब ये तीनों खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम से मिलेंगे।

Team India ने इंग्लैंड को दी है 100 रनों से मात

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने अपने आखिरी मुकबाले में इंग्लैंड 100 रनों से मात दी है। इसके बाद अब उन्हें श्रीलंका से टक्कर लेनी है। वहीं इसके बाद 5 नवंबर को टीम इंडिया की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से भी होनी है। हालांकि इस बीच खुशी की बात यह है कि अपने सभी 6 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...