PAK vs BAN Toss Update: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या पाकिस्तान लगा पाएगी अपनी हार की स्ट्रीक पर ब्रेक

Pranjal Srivastava
Published On:
PAK vs SL Toss Update

आज मंगलवार यानी 31 अक्टूबर को World Cup 2023 का 31वां मैच Pakistan और Bangladesh के बीच खेला जा रहा है। ये मैच कोलकाता के Eden Gardens में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें इस समय विश्व कप में बेहद खराब स्थिति से गुजर रही हैं।

ऐसे में ये मैच जीतकर दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करती नजर आएंगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अबतक 6-6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से जहां पाकिस्तान को 2 में जीत, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं बांग्लादेश को महज 1 में जीत मिल पाई है, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज दोनों टीमें किसी भी हाल में इस मैच को जीतने की कोशिश करेंगी। इस बीच ईडेन गार्डन्स में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ईडेन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि ईडेन गार्डन्स की पिच को क्रिकेट खेलने के लिए परफेक्ट पिच माना जाता है, क्योंकि इस पिच पर शुरुआत में तो तेज गेंदबाजों का बोलबाता होता है और बल्लेबाजों को उनकी गेंद का सामना करने में आफत आती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और गेंद पुरानी होती है। पिच का मिजाज बदल जाता है और बल्लेबाजों की चांदी हो जाती है। इस पिच पर बल्लेबाज रन भी बरसाते हैं और दूसरी तरफ गेंदबाज भी विकटों की लड़ी लगाते हैं।

मंगलवार को कोलकाता का मौसम रहेगा साफ

आपको बता दें कि मौसम के पुर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को कोलकाता का मौसम साफ रहने वाला है। पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां आज के दिन जहां दिन में धूप खिली रहेगी, तो वहीं शाम के समय थोड़ा ठंड़ा मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले मैच में हार से बौखलाई दोनों टीमें

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के अपने आखिरी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमें बौखलाई हुई हैं। जहां पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से शिकस्त मिली थी, तो वहीं बांग्लादेश को नीदरलैंड्स ने मात दे दिया था। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को किसी तरह जीतकर अपने हिस्से में एक और जीत दर्ज करना चाहेंगी।

PAK vs BAN मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

फखर जमान/इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान/उसामा मीर, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ

PAK vs BAN मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

तंजीद हसन शाकिब, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (C), मुश्फिकुर रहीम (WK), महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...